ज़िला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा 20 और ज़िलों में
अब प्रदेश के 62 ज़िलों में मरीज़ों को निजी केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा।

रमेश कुमार वर्माजिला संवाददाता, गोंडा · अपडेट 10 नवंबर 2026
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 20 और ज़िला अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। इसके बाद यह सुविधा 62 ज़िलों में उपलब्ध हो जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हर केंद्र पर कम से कम छह मशीनें लगाई जाएँगी।








